मैकेडोनिया में बाढ़ से 15 की मौत

Sunday, Aug 07, 2016 - 06:20 PM (IST)

स्कोपजे: यूरोपीय देश मैकेडोनिया की राजधानी स्कोपजे और इसके आसपास कल शाम बाढ़ और तूफान से 15 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गए जबकि 22 लोग घायल हुए है। एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि बाढ़ के कारण स्कोपजे के चारों ओर बना रिंग रोड का एक बड़ा हिस्सा बह गया। 
 
बाढ़ के पानी में कई कार सैंकड़ों मीटर बहकर पास के खेत में चले गए। बाढ़ से स्कोपजे के उत्तरी हिस्से में स्थित उपनगर को भारी नुकसान हुआ है और कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से सिटी सेंटर भी प्रभावित हुआ है। हालांकि बारिश आज सुबह रुक गई लेकिन शाम को और बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
Advertising