12 साल के इस लड़के का हुनर देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली!(Watch Video)

Friday, Jun 03, 2016 - 06:22 PM (IST)

नई दिल्ली: फिलिस्तीन के रहने वाले 12 साल के मुहम्मद अल शेख के हुनर को देख लोग दांतों तले उंगली दबा लेते है। वो जिस तरह से अपने शरीर को बैकफ्लिप करते है, उसे देख सभी हैरान रह जाते है। उनकी लम्बाई 4 फुट और 6 इंच है, जबकि वजन 29 किलो है। उनके शरीर की चुस्ती और फुर्ती भी बिलकुल स्पाइडर की तरह है।

इजराइल के फिलिस्तीन पर हमलों के समय उनको लेबनान के टीवी शो में हुनर दिखाने का मौका मिला था। ''अरब गाट टैलेंट'' नाम के इस शो में उनको 14 लाख वोट मिले थे। उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने टैलेंट को दर्ज करवाने की गुजारिश की थी, जिसे गिनीज ने स्वीकार कर लिया है। 

Advertising