घर की सफेद टाइल्स को चमकाए इन आसान तरीकों से (pics)

Saturday, Jan 16, 2016 - 04:58 PM (IST)

हर कोर्इ चाहता है कि उसका घर सुंदर हो अौर घर को सुंदर बनाने के लिए जरुरी है घर की साफ-सफार्इ। अगर देखा जाए तो सबसे पहले घर की टाइल्स को साफ होना जरुरी होता है। चमकती हुई सफेद टाइल्स के साथ सुंदर सा घर हर किसी का सपना होता है। एक छोटा सा दाग या गंदगी इन सफ़ेद टाइल्स की शोभा को बिगाड़ सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं जो कि इन सफ़ेद टाइल्स को साफ़ करने में अापकी मदद करेगें।

 

1. पानी (Water)

घर की सफेद टाइल्स पर जब धूल, खाने के दाग और अन्य दाग लगते है तो उनहे पानी से हटाया जा सकता है। अगर कोर्इ दाग गीली जगह पर गिरा हो तो उसे साफ़ करना कठिन होता है।

 

2. ऑक्सीजन ब्लीच (Oxygen Bleach)

पानी में 25 प्रतिशत ब्लीच या ऑक्सीजन ब्लीच मिलाकर टाइल्स को स्क्रब या ब्रश से साफ़ करें। एेसा करना से टाइल्स चमकने लगेंगी जैसे कि नई हों।


3. सिरके का घोल (Vinegar solution)

टाइल्स को साफ करने के लिए अाप गर्म पानी में आधा कप सिरका मिलाकर दागों को पोंछ सकते हैं।

 

4. डिटर्जेंट पाउडर (detergent powder)

पानी में डिटर्जेंट मिलाकर दाग साफ़ करने से आपके घर की टाइल्स चमक सकती हैं।

 

5. डिटर्जेंट पाउडर और अमोनिया (Detergent powder and ammonia)

अगर अापकी किचन की टाइल्स पर मोम लग गया हो तो उसे हटाने के लिए डिटर्जेंट पाउडर और अमोनिया का घोल एक शानदार तरीका है। इसके लिए अाप डिटर्जेंट में आधा कप अमोनिया का घोल मिलाएं और इसमें एक बाल्टी पानी मिलाएं।

Advertising