पेपर फ्लावर डैकोरेशनः यूं बनाएं कागज़ के फूल (PICS)

Friday, May 27, 2016 - 12:18 PM (IST)

घर बड़ा हो या छोटा, डैकोरेशन के बिना सूना-सूना सा लगता है। तनावमुक्त औऱ पॉजिटिव फीलिंग के लिए घर को सजाना बहुत ही जरूरी है। वैसे तो बाजार में आपको डैकोरेशन के लिए बहुत सारी चीजें मिल जाएंगी लेकिन डैकोरेशन की कुछ चीजें आप खुद भी बना सकते हैं। वैसे भी आजकल लोग घर में पड़ी वेस्ट चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने में जागरूकता दिखा रहे हैं। अगर आप खुद से क्रिएटिवी दिखाना चाहते हैं तो वेस्ट कपड़ों, काग्जों और प्लास्टिक से डैकोरेशन की चीजें तैयार करें। हर घर में हमे फ्लॉवर पॉट मिल ही जाएगा। यह फ्लावर कपड़े, आरगेंडी, स्टोकिंग और पेपर फ्लावर से भी बने होते हैं। आज हम आपको पेपर फ्लावर बनाना सीखाते हैं, जिसे आप फ्लावर वेस में लगाकर घर की रौनक बढ़ा सकते हैं। वैसे इन्हें बनाने में आपको जल्दबाजी नहीं बल्कि सहनशीलता दिखानी पड़ेंगी। 
 
इसके लिए आपको चाहिए
 
-क्रेप पेपर या टीशू पेपर 
-न्यूज पेपर
-धागा, सीज़र (कैंची)
-फेवी ग्लू
 
कैसे बनाएं पेपर फ्लावर
 

सबसे पहले क्रेप पेपर को 40 इंच लंबा काट लें। उसके बाद उसे आधा-आधा फोल्ड करते जाएं जब तक वह ढाई इंच न रह जाएं। फिर कैंची की मदद से पेपर के एक किनारे को जिग जैग शेप (बड़े कट) में काटें। अब सारे पेपर को खोल लें और उसे हाफ फोल्ड कर लें। सूई धागे की मदद से पेपर को जिग जैग की दूसरी साइड कच्चा टांका करना शुरू करें। जब सारी लड़ी सिल जाएं तो धागें को धीरे-धीरे खींचना शुरू करें। इस तरह से पेपर राऊंड फ्लावर शेप में आ जाएगा। सुई को निकाल कर धागें को यूं ही पड़ा रहने दें। फूल की डंडी तैयार करने के लिए न्यूजपेपर स्ट्राइप को राऊंड घुमाकर तने की लुक दें। इसे ग्लू से अच्छे से जोड़ ले ताकि यह खुले न और किनारे से काट लें। अब किसी और कलर के 8 इंच लंबा क्रेप पेेपर लें और फोल्ड करते जाएं जब तक वह 1 इंच का न रह जाएं।  पहले की तरह कैंची से इसकी एक साइड पर छोटे कट लगाएं। जहां से कट लगाएं हैं उस हिस्से को न्यूज पेपर के एक कोने के ऊपर रखें  और धागे की मदद से लपेटे। इस तरह से यह फूल का सेंटर वाला हिस्सा तैयार हो गया है। अब इसे राऊड फ्लावर के बीच से निकालते हुए सेट करें और जो धागा फूल के साथ बचा था उसे तने के साथ अच्छे से टाई कर लें। उसके बाद न्यूजपेपर पर ग्रीन क्रेप पेपर कवर चढ़ाएं और ग्लू की मदद से जोड़ लें। इस तरह से सूरजमूखी के फूल तैयार हो गया। एेसे ही डिफरैंट कलर में बाकी फ्लावर तैयार करें और पॉट में सजा लें। इसी तरह आप रॉज, लिली, लोट्स आदि के फ्लावर भी बना सकते हैं। 

Advertising