फेंगशुई के अनुसार किचन में इस जगहों पर रखें गैजेट्स (pics)

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2016 - 01:21 PM (IST)

अाज हम अापको किचन गैजेट्स को ठीक से रखने के लिए फेंग शुई के कुछ टिप्स के बारे में बताएगें। फेंगशुई के बारे में कौन नहीं जानता है, इस संस्कृति की उत्पत्ति चाइना से हुई थी, जो स्‍थान, सामान और कुछ बातों को ध्यान रखकर ज्यादा से ज्यादा पोजिटिव एेनर्जी व्यक्ति के अंदर लाने का प्रयत्न करती है। किचन घर का वह हिस्सा होता है जहां महिलाएं अपना ज्यादा समय बिताती हैं। अगर किचन साफ सुथरा ना हो तो वहां पर काम करने का मन नहीं करता। कई लोग किचन को सुंदर बनाने के चक्कर में बहुत सारा पैसा बरबाद कर देते हैं। पर फिर भी कोई लाभ नहीं ले पाते। फेंगशुई के काफी नियम होते हैं, पर बेहतर होगा कि आप सही नियमों को जानें और उन्ही का पालन करें ताकि आपके घर में सुख, शान्ति और समृद्धि आ सकें। 

 

- फ्रिज

 

घर में अच्छे पारिवारिक संबंध स्थापित बनाए रखने के लिए किचन में फ्रिज को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।

 

- वॉशिंग मशीन

 

उत्तर दिशा का तत्व पानी है, इसलिए घर में वॉशिंग मशीन को भी इसी दिशा में रखना चाहिएं क्योंकि इसमें भी पानी का उपयोग किया जाता है। 

 

- माइक्रोवेव

 

घर में धातु तत्व वाली चीजों से लाभ उठाने के लिए उन्हें पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। एेसे में किचन में पड़ा माइक्रोवेव भी धातु से जुड़ा हुआ है तो इसे भी उसी दिशा में रखें। 

 

- बर्नर

 

रसोई में जिस दरवाजे से बाहर का दृश्य दिखाई दें, उसी तरफ गैस का बर्नर रखें। गैस को सिंक या फ्रिज के पास न रखें।

 

- सिंक 

 

दक्षिण क्षेत्र को छोड़कर आप किचन में किसी भी जगह पर सिंक लगवा सकते है। हो सके तो उत्तर दिशा में बनवाएं क्योंकि इस दिशा का संबंध पानी से होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News