किचन में इन चीजों को रखें हमेशा साफ, नहीं तो.. (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2016 - 05:27 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा साफ और चमकता दिखार्इ दें। इसके लिए वह बाजार से बहुत सी चीजें लाते हैं, जिनसे वह अपने घर की हर चीज को साफ करते है। पर फिर भी कुछ चीजे एेसी होती जिनहें इन चीजों सो साफ नही किया जा सकता। ऐसे में घर में साफ-सफाई न होने से लोग बीमारियों का शिकार होते है अौर आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते है। आज हम आपको बताएंगे कि किचन में किन चीजों पर कीटाणु छुपे रहते हैं जिसे अाप बीमार पड़ जाते है।

 

1. बैग (Reusable Grocery Bags)

किचन में हम जिन बैग का प्रयोग सब्जियां लाने के लिए करते हैं अगर हम उन्हें अच्छे से साफ नही करेगे तो इनसे अापकी किचन में बहुत से कीटाणु रह जाएगे।

 

2. डिशवॉशर दरवाजे (Dishwasher Doors)

किचन में जहां अाप बर्तनों को साफ करके रखते हैं, वहां के रैक का डिशवॉशर दरवाजा हर रौज साफ करें, नही तो बार-बार हाथ लगाने से आपके हाथों में कीटाणु अा सकते है अौर अाप बीमार पड़ सकते है।

 

3. कैबिनेट (Tops of Cabinets)

घर की रसोई में कैबिनेट के ऊपर की जगह पर ध्यान न देने की वजग से काफी गदी हो जाती है। इसे समय-समय पर साफ जरूर करें।


4. चाकू ब्लॉक (Knife Blocks)

हम हमेशा चाकू को साफ किए बिना ही रख देते हैं, या फिर गन्दा चाकू दुसरे चाकुओं के बीच में रखते हैं, जिसके कारण बाकी के चाकूअों में कीटाणु पैदा हो जाते है। इसलिए चाकू को साफ करके ही ब्लॉक में रखे।

 

5. क्नॉब्स एंड हैंडल्स (Knobs and Handles)

ब्लेंडर या मिक्सर का इस्तेमाल करने के बाद इसे साफ जरूर करें। इग्नोर करने पर इसमें बदबू आ सकती है और कीटाणु पैदा हो सकते है।

 

6. फ्रिज (Refrigerator)

घर में रेफ्रिजरेटर को हमेशा साफ रखना आपकी हेल्थ को ठीक रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। अगर अाप साफ नहीं रखेगे तो इसे खाने-पीने की चीज़ों में बैक्टीरिया अा जाने से अाप बीमार पढ़ सकते है।

 

7. कटाई बोर्ड (Cutting boards)

अगर अाप गंदे Cutting boards पर सब्जियों को काटेंगे अौर साफ नही करेगे तो आपकी हेल्दी और ग्रीन वेजिटेबल्स किसी काम की नहीं रहेंगी।

 

8. स्पंज (Sponge)

किचन में बर्तनों को साफ करने वाले स्पंज को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए ताकि यह आपको बीमार बना दें।

 

9. रसोई मे पानी का नल (Kitchen sink)

रसोई मे पानी का नल अौर sink किचन का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर आप इसे रोजाना साफ नहीं करेंगे तो आप बीमारियों को न्योता देते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News