बेकार जींस का करें कुछ इस तरह से इस्तेमाल (pics)

Friday, Jun 10, 2016 - 04:24 PM (IST)

अगर अापकी जींस पुरानी हो गई है तो उसे फैंकने के बजाए रिसाइकस कर सकते हैं। अाप बाजार से जिन चीजों को खरीद कर अपने पैसे वेस्ट कर देते है उन चीजों को अाप अपने घर में पुरानी जींन से तैयार कर सकते हैं।अाज हम अापको पुरानी जींस के साथ कुछ खास चीजे बनाना सिखाएंगे।

 
 
1.ड्रेस बनाएं
 
अाप अपनी वेस्ट या पुरानी जींस से पार्टी ड्रेस या अपने बेबी के लिए भी ड्रेस बना सकते हैं अौर अपने लिए नी-लेंथ ड्रेस, वेस्ट कोट या ब्लाउज़ बना सकते हैं।
 
2.बैग बनाएं
 
मार्किट से कई टोट्स या जींस बैग खरीदने के बजाए अाप अपनी पुरानी जींस से इसे घर पर ही बना सकते हैं अौर इसके हैंडल भी जींस से बनाएं या किसी पुराने बैग के हैंडल इसमें लगा सकते है।
 
3.बेड कवर
 
अगर आपको बेडरूम में कुछ हटकर कूल बेड कवर चाहिए तो इसे अपनी पुरानी जींस से बनाएं। इसे आप अगल-अगल कलर की पुरानी जींस को जोड़ कर बनाएं इससे ये और भी कूल लगेगी। 
 
4.फुटवेयर सजाएं
 
अाप अपनी पुरानी जींस के कपड़े से अपनी चप्पल्स को नया लुक दे सकते हैं। जींस की पतली स्ट्रैप काटकर उसे फिल्प-फ्लॉप और चप्पल के ऊपर लगाएं, या फिर कैनवस पर एक्सपेरिमेंट कर सकते है।
 
5.होम डेकॉर
 
आपके घर में ऐसे कई सामान होते हैं, जिस पर आपको एक्सपेरिमेंट ज़रूर करना चाहिए. जैसे पेन स्टैंड, डोर मैट, टेबल मैट, फ्लोर कुशन्स, पूफ्स , चेयर कवर, कोस्टर्स और ऑर्गनाइज़। बस जींस को इनकी शेप के हिसाब से काटे और स्टिच कर लें।
 
6.स्कर्ट बनाएं
 
अाप पुरानी जींस से बोर हो गई हैं तो आप उसकी स्कर्ट बना कर पहन सकती हैं। इसके लिए जींस के दोनों लेग्स को अंदर की साइड से खोल लें और फ्लेयर के लिए जींस का बाकी हिस्सा बीच में से स्टिच कर लें। फ्लेयर के लिए आप कोई कलरफुल कपड़ा भी लगा सकती हैं।  
7.कुशन कवर बनाएं
 
आपके पास जितनी भी पुरानी जींस हों उन सबके लेग्स खोलकर एक-दूसरे से स्टिच कर लें। इसके बाद उसे कुशन की लेंथ के बराबर एक-दूसरे के साथ सिल कर कुशन कवर तैयार कर लें।
Advertising