तरो-ताजी हवा चाहिए तो घर पर लगाएं ये पौधे (PICS)

Sunday, Oct 04, 2015 - 01:36 PM (IST)

लोग घर पर सजावट के लिए छोटे-छोटे गमलों में पेड़-पौधे लगाते हैं।  इसके दो फायदे होते हैं एक तो यह घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, दूसरा इनकी मदद से हमें साफ- सुथरी हवा मिलती है। कई लोगों अपने घर पर किचन गार्डन बनाते हैं जिससे उन्हें ताजी सब्जियां और फल आसानी से मिल जाते हैं। 

आज के इस प्रदूषित वातावरण में ताजी हवा मिलनी बहुत जरूरी है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में तरो-ताजी हवा का आगमन बना रहे तो घर पर इन पौधों को लगाएं। 

1. बांस का पौधा

बांस का पौधा दूषित हवा और हानिकारक तत्वों को नष्ट कर देता है, जिससे हवा साफ सुथरी हो जाती है। इन पौधों को सूर्य की रोशनी की  ज्यादा आवश्यकता नहीं होती इसलिए आप इसे अपने लिविंग या बैडरूम में लगा सकते हैं।

2. रबर के पौधा

भारत में रबर का पौधा बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। इस पौधे को रोशनी,पानी और खाद की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती और यह जहरीली गैसों को खत्म करता है। इस पौधे की पत्तियां देखने में बहुत सुंदर लगती हैं। 

3. सुपारी का पौधा

इस पौधे को सूर्य के प्रकाश के साथ साथ ज्यादा से ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। यह हवा में विषैली गैसों को नष्ट करता है। 

4. क्रिसैन्थमम का पौधा

यह पौधा देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। इस पौधे को मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए सूरज की रोशनी और पानी का जरूरत पड़ती है। एक तो यह हवा को साफ करता है दूसरा अमोनिया से छुटकारा दिलाता है।

 

Advertising