पुराने लकड़ी के फर्नीचर को कुछ इस तरह चमकाएं

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2016 - 04:24 PM (IST)

लकड़ी का फर्नीचर घर की सजावट का सबसे अहम हिस्सा है। अगर इसका ख्याल ना रखा जाए तो कुछ समय बाद यह देखने में भद्दा लगने लगता हैं और अगर घर में छोटे बच्चें हैं तो लकड़ी के टेबल या कुर्सियों का हाल बुरा हो जाता है। वह मंहगे फर्नीचर पर किसी चीज से सक्रैच डाल देते हैं या फिर कुछ ना कुछ गिराकर इस पर दाग धब्बे लगा देते हैं। आप इसके लिए कुछ आसान तरीके अपना कर इसको नए जैसा बना कर रख सकते हैं।
 
 
1. अखरोट
 
अगर फर्नीचर पर रगड़ के निशान लग गए हैं तो आप इस पर अखरोट की गिरी रगड़ दें। इससे सारी दरारें भर जाएगी।
 
2. मिट्टी का तेल और सिरका
 
1 कप मिट्टी का तेल,1 कप सिरका और 1/2 कप पानी मिलाकर ब्रश से लकड़ी के फर्नीचर पर लगाएं। इससे इसमें चमक आ जाएगी।
 
3. चूना
 
सीलन के कारण अगर फर्नीचर से स्मैल आ रही है तो इसके चारों और चूना फैला दें। यह सारी नमी सोख लेगा।
 
4. सरसों का तेल
 
सरसों का तेल और मिट्टी के तेल को मिलाकर कपड़े की मदद से लकड़ी का फर्नीचर साफ करें। इससे यह चमक जाएगा और नए जैसा दिखाई देगा।
 
5. टूथपेस्ट
 
सनमाइके के मेज को साफ करने के लिए एक कपड़े को गीला करके उस पर थोड़ा सा 
टूथपेस्ट डालकर साफ करें। इससे सारे दाग धब्बे साफ हो जाएंगे।
 
6. चाय
 
ठंड़ी चाय में कपड़े को भिगोकर वार्निश किए हुए फर्नीचर को साफ करें। इससे चमक आ जाएगी।
 
7. पाऊडर और दूध की क्रीम
 
लकड़ी की शेल्फ पर अगर स्टीकर के निशान पड़ गए हैं तो पहले इसे टैल्कम पाऊडर से रगडे और फिर इसे दूध की क्रीम के साथ साफ कर दें।
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News