घर की सजावट के लिए इस तरह से करें अखबार का इस्तेमाल (pics)

Monday, Feb 22, 2016 - 12:26 PM (IST)

हर कोई अपने घर की सजावट करने के लिए बाजार से बहुत सा सामाव लेकर अाते है। पर आज हम आपको घर पर पड़ी कुछ पुरानी अखबारों को काम में लाकर घर की सजानट करने के बारे में बताएगे। अगर अापको अखबार के पेपर के इसमतेमाल करने के बारे में पता चल जाएगा तो अाप घर की अखबारों को कभी भी नहीं बेचेंगे। तो आइए देखते है हम किस तरह से अखबार के पेपर का इस्तेमाल कर सकते है।

 

1. पेपर के फूल या लैंप

अगर आपके घर पर पुराने अखबार पड़े है तो आप उनका इस्तेमाल घर की साज-सजावट में कर सकते है जैसे कि अखबार को फेंकने की जगह इससे पेपर के फूल या फिर पेपर लैंप बना सकती हैं। इन्हें अाप अपने मन चाहे रंगों सो रंग भी सकते है। 

 

2. सब्जियों को पेपर में रैप करना

अगर अाप चाहती है कि सब्जियां 2-3 दिनों तक ताजी बनी रहे तो एेसे में सब्जियों को पेपर में रैप कर के ताजा बनाया जा सकता है।

 

3. कांच के बरतनों की सफाई

अगर आपके घर में कांच के बर्तन है तो अाप उनकी साफ-सफाई अासानी से  अखबार के साथ कर सकती है। इन पेपरो से आप किसी तरह के कांच का समान जैसे, शोपीस, फ्रेम, बरतन या कांच की खिडकियां अादि साफ कर सकते हैं।

 

4. पानी को सोखना

अगर बारिश के कारण आपके जूते गीले हैं या फिर डेस्क पर पानी अथवा चाय गिर गई हो तो, उन्हें सुखाने के लिये पेपर का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि पेपर बहुत ही जल्दी पानी को सोख लेता है।


5. पेपर की घड़ी बनाना

हर किसी को समय देखने के लिए एक बड़ी घड़ी की जरूरत है। ऐसे में आप तस्वीर में दी गई घड़ी पर एक नजर डालें। अापको एेसी घड़ी बनाने में समय तो लगेगा ही पर अाप घर की सजावट बढ़ाने के लिए एेसी घड़ी बना सकते है।

Advertising