जानिये घर में एक छोटा सा किचन गार्डन होने के फायदे ..

Wednesday, Oct 21, 2015 - 05:23 PM (IST)

कई लोगों को गार्डनिंग का बहुत शौंक होता है। अक्‍सर ऐसा देखा गया है। बागवानी में इंट्रस्ट रखने वाले लोग काफी खुशनुमा होते हैं। घरों में छोटी-छोटी सब्जियों की बागवानी करने के कई लाभ होते हैं। अगर आपके घर के सामने थोड़ी सी ज़मीन है तो उसे यूं ही खाली ना जाने दें और उसका सही उपयोग करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको किचेन गार्डन के लाभ बताएंगे।

 1. ताजी हर्ब मिलना
तुलसी के पत्‍ते हों या मीठे नीम की पत्तियों, घर में किचने गार्डन होने पर आपको ये आसानी से मिल जाते हैं। आपको इन छोटी-छोटी हर्ब के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है।


 2. पेस्टिसाइड रहित सब्‍जी या साग
किचन गार्डन होने पर आपकेा मालूम रहता है कि आप क्‍या खा रहे हैं। आजकल बाजार में पेस्टिसाइड पड़ी हुई सब्जियां व साग मिलता है, लेकिन घर पर उगी हुई सब्‍जी, सही होती है।


3. सस्‍ता
किचन गार्डन में उगी सब्जियों को बनाने से आपका बजट मेंटेंन रहता है। ये सब्जियां अच्‍छी और सस्‍ती होते हैं। आप मन मुताबिक समय पर उन्‍हे तोड़कर बना सकते हैं।


4. हैल्थफुल होना

घर पर तुलसी, धनिया और पुदिना जैसी चीजें उगाएं। इन्‍हे खाने से अापको कई रोगों में आराम मिलेगा। बुखार, अस्‍थमा, फेंफड़ों के रोगों आदि में ये फायदा करती हैं। ये सब आपको हेल्‍दी बनाती हैं।

 5. टेंशन से मुक्ति
बागवानी करने से तनाव कम होता है। आपका दिमाग उसी में लगा रहता है जिससे आप इधर उधर की बातें सोच नहीं पाते हैं।


 6. कीड़े-मकोड़े कम होना

घर में किचन गार्डन होने से कीट आदि कम पैदा होते हैं क्‍योंकि खाली जगह का सदुपयोग हो जाता है। साथ ही कुछ विशेष प्रकार के पौधे, कीटों को भागने में सक्षम होते हैं, जैसे- गेंदे के पौधे को हर 3 हर्ब के बाद लगाने से हर्ब अच्‍छी बनी रहती हैं।


7. पोजिटिव परिवर्तऩ
बागवानी करने से आपमें सकारात्‍मक परिवर्तन आ जाता है। आप खुद की केयर करना भी शुरू कर देते हैं। पौधों की देखभाल करने में आपको संतुष्टि मिलती है जिससे आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा हो जाता है।

 

Advertising