इन अासान तरीकों से करें कांस्य की मूर्तियों को साफ (pics)

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2016 - 04:46 PM (IST)

हर कोई जानता है कि कांस्य की मूर्ति की साफ-सफाई करना बहुत ही मुश्किल है। इसके साथ और भी बहुत सी चीजे है जिन्हें मूर्ति की चमकदार बनाने के लिए साफ करते समय ध्यान रखनी चाहिए। जैसे कि त्योहारों के समय पूजा से पहले मूर्तियों को साफ करना जरूरी होता है। अगर कांस्य की मूर्तियों पर जंग लगा हो या फिर  काले रंग की हो गई हों, तो आप इन आसान से घरेलू उपचारों की मदद से इन्हें साफ कर सकते है। तो आइए जानते है कैसे।

 

- कांस्य की मूर्तियों पर जंग लगा हो तो इन्हें किसी मुलायम कपड़े अथवा स्पंज के साथ प्रयोग करें।

 

- साफ करने से पहले सामग्रियों को कांस्य धातु पर टेस्ट कर लें क्योंकि कुछ ऐसी धातुएं हैं जिनकी प्रतिकूल प्रतिक्रिया हो सकती है जिससे मूर्तियों की चमक खो सकती है। 

 

- धातु पर कोई कड़ा कपड़ा इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे मूर्ति पर खरोंच का निशान पड़ सकता है।

 

- दरारों और गाढ़े स्पॉट वाली कांस्य वस्तु साफ करने के लिए ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का प्रयाग करें। इस टूथब्रश से जमी हुई धूल और गंदगी को साफ किया जा सकता है। 

 

- कांस्य की मूर्तियों को साफ पानी से धोते रहना चाहिए। एेसा करने से मूर्तियां चमकदार दिखाई देंगी।

 

- आज कल बाज़ार में उपलब्ध पॉलीश से कांस्य की मूर्तियों को पाॅलिश करने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा पाॅलिश करने से मूर्ति की प्राकृतिक चमक खो सकती है।

 

- कांस्य की मूर्ति को धोने के बाद जरूर सुखा लें। 

 

- घर पर मूर्तियों को साफ करने के लिए नींबू अथवा साबुन-फ्री डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News