सिरके के ये अनगिनत फायदे शायद अाप नहीं जानते? (pix)

Sunday, Jun 05, 2016 - 06:05 PM (IST)

सिरके का प्रयोग वैसे तो रसोई घर में खाना बनाने में करते हैं लेकिन क्या अापको पता है इसे केवल किचन में ही नहीं बल्कि घर को संवारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं। अाज हम बताने जा रहे हैं कि किस तरह अाप सिरके से अपने घर को निखार सकते हैं।
 
 
 
1. दाग हटाने में 
 
ज्यादातर पसीने अाने से कपड़ो पर दाग पड़ जाता हैं जिसकी वजह से कपड़े खराब हो जाते हैं। इसलिए कपड़े धोने से पहले दागों पर सिरके की स्प्रे करने से दाग अासानी से निकल जाएंगा।
 
2. फूलों को तरोताजा रखने में
 
फूलों को ज्यादा देर तक फ्रेश रखने में सिरका का इस्तेमाल करें। फूलदान के पानी में एक चम्मच सफेद सिरका डालने से फूल फ्रेश रहते हैं।
 
3. अंडे साबुत रखना
 
अगर अंडे को उबालते समय गरम पानी में थोड़ा सिरका मिला दिया जाए तो अंडा क्रैक नहीं होता और अंडे का सफेद हिस्सा भी फैलता नहीं है।
 
4. चीटियों को भगाने में
 
अापके घर में चीटियां हैं तो कोनों में सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर छिड़क भाग जाती हैं।
 
5. फर्श और फ्रिज की सफाई
 
सफेद सिरका फर्श, फ्रिज और रसोई की अलमारियों को साफ करने अौर फ्रिज से खाने की बदबू को दूर करने में मददगार होता हैं।
 

 

Advertising