हर रंग कुछ कहता है...

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2015 - 05:25 PM (IST)

जानकारों का मानना है कि रंगों को बड़ी सूझबूझ के साथ इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि हर रंग हर कमरे पर फिट नही बैठता। अगर हम गहराई से रंगों की मनोविज्ञानिक भाषा पढ़ने की कोशिश करेंगे तो हम पाएंगे कि हर रंग कुछ कहता है। जैसे कि हरे रंग को शांत, लाल को उत्तेजक और पीले को दिमागी गतिविधियां बढ़ाने वाला माना जाता है। 

चलिए, जानते हैं कि हर रंग के बारे मेंः-

सफेद: सफेद रंग सुख समृद्धि तथा शांति का प्रतीक है। यह मानसिक शांति प्रदान करता है। किचन के लिए यह रंग सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। 

काला: काला, ग्रे, बादली आदि रंग नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। अत: घर की दीवारों पर इनका प्रयोग यथा संभव कम करना चाहिए। 

चटख लाल: लाल को गतिशील, ताकतवर और उत्तेजक रंग माना जाता है। लाल रंग रक्तचाप को बढ़ाने वाला रंग कहा जाता है जबकि नीले रंग का प्रभाव इससे ठीक उलटा होता है। 

नारंगी: यह रंग लाल और पीले रंग के समन्वय से बनता है। यह रंग हमारे मन में भावनाओं और ऊर्जा का संचार करता है। यह रंग हमारे घर को एक पांरपरिक लुक देता है। दीवारों पर सजा नारंगी रंग आपकी भूख को बढ़ाता है जबकि बैंगनी रंग आपकी भूख कम करता है। 

गुलाबी: गुलाबी रंग हमें सुकून देता है तथा परिवारजनों में आत्मीयता बढ़ाता है। बेडरूम के लिए यह रंग बहुत ही अच्छा है। रसोईघर में, ड्राईंग रूम में, डायनिंग रूम और मेकअप रूम में गुलाबी रंग का अधिक प्रयोग करना चाहिए। 

पीला: यह रंग हमें गर्माहट का अहसास देता है, जिस कमरे में सूर्य की रोशनी कम आती हो, वहां दीवारों पर पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। पीला रंग सुकून व रोशनी देने वाला रंग है। ऑफिस में अक्सर पीला रंग इस्तेमाल किया जाता है ताकि लोगों को ऊर्जा का अहसास हो। 

हरा: हरा रंग शांत और संतुलित माना जाता है। इससे घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है। 

नीला: नीला रंग शांति और सुकून का परिचायक है। यह घर में आरामदायक माहौल पैदा करता है। बेड रूम में नीला रंग करवाएं या नीले रंग का बल्व लगाएं। नीला रंग अधिक शांतिमय निद्रा प्रदान करता है। विशेष कर अनिद्रा के रोगी के लिए तो यह वरदान स्वरूप है। यह रंग डिप्रेशन को दूर करने में भी मदद करता है। 

बैंगनी: यह रंग धर्म और अध्यात्म का प्रतीक है। इसका हल्का शेड मन में ताजगी जगाता है। साथ ही यह रंग भूख को भी शांत करने वाला होता है। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News