घर की इन चीजों का रीयूज करके बनाएं क्रिएटिव सामान (pics)

Saturday, Jul 23, 2016 - 06:46 PM (IST)

सभी के घर में बहुत पुराना सामान पड़ा होता है जिनको हम बेकार समझ कर फेंक देते है या फिर कबाड़िए को बेच देते है लेकिन अगर अाप चाहे तो पुराने सामान जैसे प्लॉस्टिक, बल्ब, पुराने बर्तन, पुराना ब्रिफकेस को दोबारा से प्रयोग कर सकते है। कई क्रिएटिव सामान बनाकर घर को सजा सकते है। अाज हम अापको इसी प्रकार की चीजें बनाने के बारे में बताएंगे। 
 
 
1.पुराने बल्ब
 
अगर अापको घर में पुराने बल्ब पड़े है तो इनको फैंकने के बजाएं अाप  कैंडल की तरह इस्तेमाल कर सकते है। जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते है अौर घर की शोभा बढ़ाते है।

2.पुरानी बियर बॉटल
 
पुरानी बियर बॉटल को बेकार बिल्कुल ना समझे अाप इनसे लाइट लैंप बना सकते है। जो घर की सजावट के लिए बहुत ही सुंदर लगते है।
 
3.बुक 
 
पुरानी बुक को शेल्‍फ की तरह प्रयोग किया जा सकता है बुक्स को किसी की क्लिप की सहायता से अाप अपने घर की दीवार पर शेल्फ बना सकते सकते है।
 
4.प्लॉस्टिक 
 
अगर अापको घर में प्लॉस्टिक की पुरानी बोतलें है तो इनसे अाप कैंडल या फिर कुछ अौर क्रिएटिव चीजें बना सकते है।
 
5.खराब बर्तन
 
खराब या पुराने बर्तनों को फैंकने बजाएं दीवारों पर चीजों को लटकाने के लिए या कुच रखने के लिए  क्लिप बनाया जा सकते है।
 
6.बैडमिंटन
 
अगर अापको घर में पुराने बैडमिंटन है जिसकी तारें खराब हो चुकी है हो तो इसके बीच बाले हिस्से में अाप गोल शेप का मिरर फीट करके घर में लगा सकते है जो देखने में नए लुक का मिरर भी लगेगा।
 
7. पियानों 
 
अपने पुराने पियानों को अाप बगीचें में सजा सकते है अौर इन पर फूल लगा सकते है।
 

 

Advertising