Tarot Horoscope बताएगा आपके मन में छुपी जिज्ञासाओं के राज

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2016 - 08:56 AM (IST)

मेष 
आपकी ओर से किया गया एक छोटा सा प्रयास सुर्खियों में ले आएगा। जीवन में जो करना चाहते हैं वो करें वक्त की हर पेशकश को स्वीकार करें। दोस्तो से प्यार और समर्थन मिलेगा जैसा चाहते हैं वह वैसा आसानी से कर देंगे। संभावना है की रोमांटिक मोर्चे किसी के साथ आंख मिचौली होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर पूर्णता की उत्सुकता में काम बिगड़ सकता है। अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने में छोड़ी परेशानी हो सकती है।
 
 
वृषभ
आज का दिन बहुत भाग्यशाली है जो भी करेंगे उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।पेशेवर स्थिति में स्वयं को सबसे ऊपर पाएंगे। पहले से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है की शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छी तरह से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। जो लोग वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे। सामाजिक मोर्चे पर कार्रवाई में आपके विचारों को रखा जा सकता है। लव लाईफ अच्छी तरह से परिपूर्ण होगी। जीवनसाथी आपको खुशी भरे मूड में रखने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य उत्कृष्ट बना रहेगा।
 
 
मिथुन 
यह समय है जब सामाजिक मोर्चे पर प्रसिद्धि कमाने की संभावना है। एक व्यापार वार्ताकार के रूप में कार्य करने की क्षमता किसी संगठन की अपरिहार्य श्रेणी में जगह दिलाएगी। शैक्षणिक मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन के संकेत हैं। आज लोगों के साथ मिलने और उनसे बातचीत करके खुशी अनुभव होगी। सख्त आत्म अनुशासन, जहां खर्च का सवाल है बैंक बैलेंस पर भारी रहेगा। संतुलित आहार और जंक फूड से परहेज अच्छे स्वास्थ्य की चाबी है।
 
 
कर्क
कुछ भी नहीं है जो आप के लिए मुश्किल है लेकिन समय शुभ लाभ देगा। एक पारिवारिक सामारोह में उन लोगों से मिलेंगे जिनसे सालों से भेंट नहीं हुई। संपत्ति को हासिल करना किसी के लिए भी संभव है। नवीनीकरण का कार्य पुश्तैनी घर के लिए किया जा सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर किए गए प्रयास उपयोगी साबित होने की संभावना है। काम पर सौंपा गया कार्य संतोषजनक ढंग से पूरा किया जाएगा।
 

सिंह
अपने प्रतिस्पर्धियों से एक कदम आगे रहने की आवश्यकता है। शैक्षिक मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है आसानी के साथ पर्यटन के लिए जाएंगे। कैरियर के मोर्चे पर बेहतर है की वरिष्ठों को प्राथमिकता दें। परिवार के साथ जो वादा किया है संभावना है की उसे पूरा कर पाएंगे। जिससे प्यार करते हैं उसकी तरफ आपका अटूट ध्यान उसके दिल को पिघला सकता है जिससे नवोदित रोमांस में प्रवेश करेंगे और मजबूत बंधन में भी बंध सकते हैं।
 

कन्या
कोई भी निवेश करने से पहले किसी दूसरे की राय प्राप्त करें जिससे की भविष्य में सुरक्षित रह सकेंगे। एक जिम में शामिल होने या कुछ स्वस्थ गतिविधियों में भाग लेने के संकेत हैं। दफ्तर में प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता से सामना हो सकता है तो चीजें एक बदलाव के लिए आसान हो सकती हैं। काम पर कुछ लंबित मुद्दों को लपेटने के लिए बिना किसी रुकावट के मौका मिल जाएगा। सामाजिक मोर्चे पर एक समारोह का आयोजन करने के लिए कुछ लोगों को बंधना पड़ सकता है।
 
तुला
वित्तीय भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का यह अच्छा समय है। शैक्षिक मोर्चे पर अगवाई करने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर कुछ खास हासिल होने पर तारिफ के हकदार बनेंगे। पार्टी या शादी के लिए निमंत्रण पत्र प्राप्त होगा जिससे सामाजिक नेटवर्क को बढ़ाने में सक्षम हो जाएंगे। रोमांटिक मोर्चा चमकदार लग रहा है तो जल्दी से अपने प्यार का इजहार करें बिल्कुल भी संकोच न करें।
 
 
वृश्चिक
आधिकारिक यात्रा के लिए शहर से बाहर जाने का एक अच्छा मौका है। पैसा कई स्रोतों से पास आएगा जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर शक्ति का एक स्तंभ साबित होंगे जिससे आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलने की संभावना है। एक जॉब जिस पर लंबे समय से नजर गड़ाए हुए हैं वह आपकी झोली में आ जाएगी। सामाजिक समारोह में आपकी उपस्थिति की बहुत सराहना की जाएगी। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।
 
 
धनु
समय बचाने के लिए दूसरों से मदद प्राप्त करना सही दिशा में एक कदम होगा। घर के मोर्चे पर किसी बुज़ुर्ग का खराब मूड ठीक करके रिश्तों में सुधार आएगा और परिवार में खुशहाली का वातावरण स्थापित होगा। कार्यस्थान पर किसी वरिष्ठ के सामने व्यक्तिगत मुद्दे को उठाने का यह सही समय नहीं है तो कुछ और समय तक इंतजार करें। शैक्षिक मोर्चे पर अपने अध्ययन के आधार पर पढ़ाई करें। जो लोग वजन कम करने की उम्मीद कर रहे हैं वह विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में सफलता का स्वाद चख सकते हैं।
 
मकर
पैसा बचाने के तरीको पर विचार करेंगे और अपने धन को जोड़ने में कामयाब होंगे। रोमांटिक मोर्चे पर प्रेम संबंधों के मजबूत होने के आसार हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में एक बेहद सुखी समय की उम्मीद की जा सकती है। एक पारिवारिक विवाद को सौहार्दपूर्ण ढग से हल करने की पहल कर सकते हैं। आपका एक शांति दूत के रूप में सभी स्वागत करेंगे। प्रियजनों के साथ एक छोटी सी यात्रा के आसार हैं और यह बहुत ही स्फूर्तीदायक व ऊर्जादायक रहेगी।
 
कुंभ
आपको जो भी काम सौंपा गया है उसे बहुत बेहतर ढग से करेंगे। शेयरों का लेन-देन या व्यापार करने वाले एक अप्रत्याश्चित लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों का साथ आलसी लोगों को फिर से अपना शारीरिक आकार प्राप्त करने के लिए एक प्रेरणा के रूप में कार्य करेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सर्तकता बरतने से गलतियों को रोकने में मदद मिलेगी। अपने अधीनस्थों को अनुशासित करना अरूचिकर लग सकता है परंतु यह समय की मांग है। कोई एक आपसे घर की एक जिमेदारी संभालने की उम्मीद कर सकता है। 
 
मीन
कार्यक्षेत्र में स्थिती के हाथ से बाहर निकलने का खतरा है इसलिए उसे कुशलता से संभालें। कितने ही जोखिमों के बावजूद किसी के प्रति प्रेम का इजहार करने के लिए आपमें पर्याप्त हिम्मत होगी। किसी के आमंत्रण पर यात्रा पर जाने के लिए राजी होंगे। जहां तक विद्या प्राप्ति का सवाल है शार्टकट अपनाना विपदाओं को आमंत्रित करने जैसा है इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में जो भी कर रहे हैं उसके प्रति सावधान रहें क्योंकि यहां बहुत सारे लोग हैं जो आपकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने को आतुर हैं। सट्टेबाजी या जुए में पैसा खो सकते हैं।
 
मनीषा कौशिक
ईमेल: support@askmanisha.com

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News