राशिफल: सनडे पर बुधादित्य योग बनने से किस राशि का वीकेंड रहेगा सुहाना
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2015 - 01:19 PM (IST)
दैनिक शुभाशुभ: 29.11.15 रविवार, चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।
उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति शुभता के लिए शिवलिंग पर पान के पत्ते चढाएं।
मेष: रविवार को अरेंजमेंटस् में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
वृष: रविवार सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्रों को सलाह देंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु प्लानिंग करेंगे। धन लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
कर्क: परिजनों की डिमांडस् पूरी करेंगे व डिमांडस् जेब पर भारी पड़ेगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक बोरियत रहेगी। शाम में मित्रों संग छुटटी की रंगत बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
तुला: संडे बिज़ी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पेडिंग काम निपटानें में समय बीतेगा। शाम में प्रियजन से मुलाकात होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
धनु: मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। सुस्ताने से मेंटल पीस मिलेगी। परिजनो संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु मॉल जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
मकर: संडे प्रियजन संग बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनंद लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
कुंभ: मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। घरेलू उपकरण के मैंटेनेंस हेतु दिन खपेगा। निजी कार्य अधूरे रहेंगे। देर रात तक पार्टी में मस्ती करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
मीन: संडे प्रियजनों संग मूवी व आउटिंग पर गुजरेगा। लंच के समय ज्यादा खाने से बचें। पेट खराब होने से छुट्टी खराब हो सकती है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com