राशिफल: सूर्य-चंद्र बना रहे हैं शुभ पंचम योग सनडे किस राशि के बढ़ेंगे भोग

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2015 - 01:22 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 22.11.15 रविवार, चंद्र मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।
 
उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति भोग विलिसिता में वृद्धि हेतु सूर्य को दूध-शहद से अर्ध्य दें।
मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
वृष: कार्य सफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। बिज़नेस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कर्क: स्वास्थ्य बिगड़़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी। बिज़नेस में कार्यभार वश मानसिक तनाव रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
सिंह: विपरीत लिंगियों से भेंट होगी। दोस्तों संग मौज-मस्ती करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 
 
कन्या: हर कार्य में यश मिलेगा। परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
तुला: लिटरेचर में रुझान बढ़ेगा। प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडेंटस हेतु समय अच्छा है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियों वश दुखी रहेंगे। स्वजनों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 
 
धनु: ऐक्टिव रहने से पैसे की परेशानी सुलझेगी। खास व्यक्ति से परिचय बिजनेस में फायदा पहुंचाएगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
मकर: लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश हेतु अच्छा दिन है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
कुंभ: निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News