राशिफल: गुरु-चंद्र के अशुभ षडाष्टक योग बनने से किस राशि की बढ़ेंगी मुसीबतें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2016 - 12:50 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 07.04.16, गुरुवार, चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।
 
विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति समस्याओं के समाधान हेतु विष्णु मंदिर में सेब चढ़ाएं।
मेष: फाइनैंशल डील निपटेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। उच्च रक्तचाप रहेगा। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी। पार्टी या फंक्शन का प्रोग्राम बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
वृष: उत्साह में बढ़ोतरी होगी। हर मामला में दिल की सुनेंगे। समय के साथ ढलने की कोशिश करेंगे। नये काम में रूकावट आएगी। शाम तक सभी काम बनेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मिथुन: उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। अंजान पर विश्वास करके धोखे खाएंगे। विद्युत उपकरणों से सावधानी रखें। रेग्युलर संग एक्स्ट्रा इनकम होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
कर्क: नई बिजनस से लाभ होगा। जीवनसाथी संग रिश्ते सुधरेंगे। कार्य पूर्ति हेतु निर्णय लेंगे। निजी जीवन अशांत रहेगा। हेल्थ बिगड़ेगी। विरोधी सिर उठाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
सिंह: जीवनसाथी से गलतफहमी दूर होगी। परिजनो से तनाव रहेगा। झंझटों से घिरे रहेंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। परिजनो की सेहत चिंता का विषय बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कन्या: यात्रा फायदेमंद रहेगी व नया साथी मिलेगा। काम के साथ-साथ मनोंरजन होगा। दूर स्थित कुटुंबजन से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
तुला: खर्च पर कंट्रोल करें। जरूरत से ज्यादा खर्च होगा। चतुराई से काम लेने पर पैसा बचेगा। अहम फैसले लेंगे। कुटुंबजन का उत्साह बढाने हेतु प्रयास करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
वृश्चिक: व्यवसायिक अनुकूलता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर के मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम पूरा सपोर्ट देगी। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
धनु: कार्यों में विलंब होगा। उधार देने से पैसा फंसेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। ऑफिस में पूर्ण एनर्जी खपेगी। सहयोगियों से नरमी बरतें गुस्से पर काबू रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मकर: नई बिजनेस डील फाइनल होगी। जीवनसाथी की सेहत चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम तक गुड न्यूज़ मिलने से मूड अच्छा बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कुंभ: शाम से पहले सारे काम निपटा लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। कर्म व प्रेम में भावनाओं को दबाकर काम करने की जरूरत है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मीन: पुराने मित्र मिलेंगे। दूसरों की बात न सुनकर दिमाग से काम लें। उच्च रक्तचाप रहेगा। ध्यानयोग से होगा। कार्यक्षेत्र में फायदेमंद सौदा होने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News