राशिफल: सूर्य-गुरु के बीच बन रहा शुभ नवपंचम योग किस राशि का संडे बनाएगा सुहाना

Saturday, Jan 02, 2016 - 04:24 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ 03.01.16 रविवार चंद्र कन्या राशी व चित्रा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक शुभता हेतु देवी मंदिर में अंजीर चढ़ाएं। 
 
मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
वृष: कार्यसफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
मिथुन: सोशल वर्क में रुचि बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। बिज़नेस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु पूरा प्रयास करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कर्क: हैल्थ बिगड़ सकती है। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी। बिज़नेस में कार्यभार वश मानसिक तनाव रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
सिंह: सेहत अच्छी रहेगी। समय रोमांटिक है विपरीत लिंग के व्यक्तियों से भेंट होगी। दोस्तों संग मौज-मस्ती करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 
 
कन्या: परिजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों व मित्रों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दिन सक्सेस्फुल है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
तुला: प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदाई होगी। दिन भर मन खुश रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडेंटस हेतु समय अच्छा है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
वृश्चिक: परेशानियां दुख देंगी। स्वजनों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के योग हैं। मनोदशा बिगड़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 
 
धनु: ऐक्टिव रहने से धन समस्याएं सुलझेंगी। खास व्यक्ति से परिचय बिजनेस में फायदा पहुंचाएगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
मकर: धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। भाई-बहनों से अच्छे संबंध बनेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
कुंभ: आर्थिक लाभ होगा। रुचिकर भोजन मिलेगा। रिश्तेदार के घर पार्टी करेंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से अनबन होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
 
Advertising