राशिफल: 2015 के आखिरी दिन बन रहा है गजकेसरी योग जानें, कौन सी राशि होगी खुशहाल
punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2015 - 04:14 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ 31.12.15 गुरु, चंद्र सिंह राशी व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, राहुकाल दिन में 1:30 से शाम 3 तक।
उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति खुशहाली हेतु राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मेष: न्यू ईयर ईव की पार्टी में खान-पान पर ध्यान दें, बदहज़मी के योग हैं। विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। खर्च ज्यादा होगा। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
वृष: नाईट आउट पार्टी में प्रेमी से मिलेंगे। पारिवारिक उत्साह रहेगा। असमंजस वश संबंधों में अड़चने आएंगी। असरदार लोगों की संगत होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
मिथुन: ऑफिशियल कार्यों में सावधानी बरतें। किसी फंक्शन में कहासुनी हो सकती है, बहसबाजी से बचें। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
कर्क: अफेयर्स में सक्सेस मिलेगी। लॉन्ग लास्टिंग रिश्तों में ईमानदारी रखें। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सर्विस में नए अवसर मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
सिंह: न्यू ईयर ईव की पार्टी में पार्टनर संग शाम स्पेशल रहेगी। आर्थिक लेन-देन के कारण टेंशन व बहस होगी। रेपुटेशन बिगड़ने का चान्स है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
कन्या: असरदार लोगों पर पार्टी में खर्च होगा। जीवन नया मोड़ लेगा। फोन पर जरूरी खबर मिलने पर यात्रा होगी। प्रोपर्टी के पेपर्स हेतु सजग रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
तुला: पैसे की परेशानी सुलझेगी। घर-गाड़ी का सुख मिलेगा। हेल्थ प्रोब्लेम्स का हल निकलेगा। खास परिचित व्यक्ति से बिजनेस में प्रोफिट होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
वृश्चिक: न्यू ईयर ईव की पार्टी में नए मित्र बनेंगे। पार्टनर संग समय बिता पाएंगे। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे। नए प्रोजेक्ट पर बात होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
धनु: दिन सामान्य रहेगा। अनुभवी व्यक्ति कि कंपनी से लाभ होगा। स्टूडेंट्स का कंसन्ट्रेशन बढ़ेगा। हेल्थ चिंतित करेगी। प्रॉपर्टी के मामले सुलझेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
मकर: न्यू ईयर ईव की पार्टी में छुटपुट झगड़े सिर उठाएंगे। सूझबूझ से मेटर्स सुलझेंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगाएं। लक्ष्यों को पाने में कामयाब होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
कुंभ: यंगस्टर्स पार्टी का मज़ा लेंगे। असरदार लोगों के साथ से लाभ मिलेगा। ऑफिस में नए साथी हाथ बटाएंगे। ऑफिशियल काम में फायदा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
मीन: न्यू ईयर ईव की पार्टी में मनोरंजन का सुख मिलेगा। खाने-पीने का प्रोग्राम अच्छे तरीके से बनेगा। इच्छाएं पूरी होंगी। फ्रेंड्स काम में मदद करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com