राशिफल: मिले राहू चंद्र और बुध किस राशि के रिश्तों में कराएंगे युद्ध
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2015 - 08:33 AM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 16.09.15 बुधवार चंद्र कन्या राशि व चित्रा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन12 से दिन 1:30 तक।
वर्ष भर करें यह उपाय दरिद्रता कभी न आएगी आपके पास
नोट: राहू चंद्र और बुध की युति कन्या राशि में हो रही है जिससे मिथुन, कन्या धनु व मीन राशि के जातकों के संबंधो में अलगाव के योग हैं।
बुरी शक्तियों से बचने और अच्छे सौभाग्य को निमंत्रण देने के लिए ध्यान रखें ये टिप्स
उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति कलह टालने हेतु गणेश मंदिर में सफ़ेद पताका चढ़ाएं।
हरितालिका तीज पर बन रहे हैं तीन महायोग, घर-परिवार में है वृद्धि करने का दिन
मेष: जनसंपर्क से लोगों में साख कायम होगी। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे। मनोरंजन होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
वृष: आर्थिक विषमता दूर होगी। सोच-विचार कर इन्वेस्टमेंट करें। किए हुए निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
कर्क: पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति रोमांचित करेगी। व्यापारियों व प्रोफैशनलस् को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
सिंह: उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पेंडिंग वर्क सम्पन्न होगा। भावनाओं पर संयम बनाएं। स्तिथि का धैर्य से सामना करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
कन्या: समस्या समाधान हेतु परिचित का सहयोग लेंगे। दोपहर में मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता सताएगी। अधिकारीवर्ग से विवाद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
तुला: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कीमती चीजों हेतु इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने व आलोचना के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
वृश्चिक: बिजनेस व संबंधियों से लाभ होगा। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशलवर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
धनु: बिज़नेस डील्स असफल रहेंगी। पार्टनर से संबंध बनेंगे। निजी संबंधों में प्रगति होगी। पेंडिंग काम पूरे होंगे। आर्थिक वादों से न मुकरें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
मकर: नई व्यवसायिक विचारधारा मन में आएगी। साहित्य में सृजनात्मकता आएगी। अस्वस्थता रहेगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
कुंभ: विलासिता से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। रोमांस क्षेत्र प्रगाढ़ बनेगा। जोखिम भरे निवेश से बचें।
शुभाशुभ शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com