सम्मान से हमें प्रेरणा मिलेगी: रितु

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2016 - 06:28 PM (IST)

बेंगलुरु: 36 साल के लंबे इंतकाार के बाद रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु रानी ने कहा है कि हॉकी इंडिया की तरफ से टीम को सम्मान मिलना प्रेरणादायक साबित होगा। 1980 मॉस्को ओलंपिक के बाद से भारतीय महिला टीम ने पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। इसी खुशी में हॉकी इंडिया ने 26 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में टीम और सपोर्ट स्टाफ को सम्मानित करने का फैसला किया है। हॉकी इंडिया टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार भी देगा। 

 
 
टीम की कप्तान रितु ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में टीम ने वर्ष 2002 में स्वर्ण पदक जीता था लेेकिन रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना उससे भी बड़ी बात है। ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करने से भारतीय महिला हॉकी को एक नई पहचान मिलेगी और काफी लाभ होगा।  24 वर्षीय रितु ने कहा कि हॉकी इंडिया ने टीम को सम्मानित करने का फैसला किया है और मुझे लगता है कि यह हमारे लिए काफी प्रेरणादायक होगा। इससे हमें प्रेरणा मिलेगी और हम ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करेंगे। 
 
 
 
हरियाणा की रितु इस वर्ष प्लेयर ऑफ द ईयर की होड़ में शामिल हैं जिसमें खिलाड़ी को 25 लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस होड़ में शामिल चारों महिला खिलाड़ी रानी, दीपिका, मिडफील्डर और कप्तान रितु रानी और गोलकीपर सविता पूनिया उत्तर भारत से ही हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News