पीएसबी ने चंडीगढ़ को हराकर जीता बी डिवीजन खिताब

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2016 - 10:59 AM (IST)

इटावा: पंजाब एंड सिंध बैंक ने चंडीगढ़ को गुरुवार को शूटआउट में 4-3 से हराकर छठी सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के बी डिवीजन का खिताब जीत लिया। पी.एस.बी और चंडीगढ़ के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर था जिसके बाद फैसले के लिए पेनल्टी शूटआउट का इस्तेमाल किया गया और बैंक टीम ने बाजी मार ली। बैंक टीम ने 7वें मिनट में सतवीर के गोल से बढ़त बनाई जबकि चंडीगढ़ ने 44वें मिनट में वरिंदर कुमार के गोल से बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद बैंक टीम ने शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल कर बी डिवीजन का चैंपियन बनने का गौरव अपने नाम कर लिया।  

 

 
इससे पहले दिल्ली ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को 5-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली की जीत में सतेन्द्र कुमार ने 30वें और 36वें तथा अरुण कुमार ने 32वें और 42वें मिनट में गोल किए। सी.आई.एस.एफ के लिए संग्राम चौगुले ने 39वें और नीरज यादव ने 53वें मिनट में गेाल किए। बी डिवीजन में दिल्ली के सतेन्द्र कुमार और प्रवीण कुमार 14-14 गोलों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे जबकि पी.एस.बी के सतवीर सिंह ने 13 गोल किए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News