Rio Olympics 2016: 36 वर्षों बाद हाकी में उतरेंगी भारतीय महिलाएं

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2016 - 12:25 PM (IST)

जालंधर: ब्राजील के शहर रियो डि जनेरियो में 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलिम्पिक खेलों में 36 वर्षों के बाद भारतीय महिला टीम अपनी चुनौती पेश करेगी। भारत ने 2014-15 में हुई महिला हॉकी वर्ल्ड लीग में 5वें स्थान पर रहते हुए ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। यह महिला हॉकी टीम का दूसरा ओलिम्पिक है। इससे पहले भारत ने 1980 में मास्को ओलिम्पिक में भाग लिया था। इस बार टीम का कमान सुशीला चानू को दी गई है। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी 2013 में जर्मनी में हुए यूनियन हॉकी विश्वकप टीम का हिस्सा थी जिसमें भारत ने कांस्य पदक जीता था।

सुशीला के पास 112 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। ओलिम्पिक में भारत को अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और अमरीका से चुनौती मिलेगी। भारतीय महिला टीम इस समय अमरीका में अपनी तैयारियों में लगी है जोकि रियो ओलिम्पिक से पहले अच्छा अभ्यास टूर्नामैंट माना जा रहा है। महिला टीम के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार पदक की उम्मीद की जा सकती है। महिला टीम ओलिम्पिक में पहला मैच 7 अगस्त को जापान के खिलाफ खेलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News