रियो अलोपिंक से पहले भारतीय पुरूष हॉकी टीम स्पेन से हारी

Thursday, Jul 28, 2016 - 04:21 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय पुरूष हाकी टीम को रियो आेलंपिक से पहले मैड्रिड में अभ्यास मैच में स्पेन के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। आठ बार के चैंपियन भारत को स्पेन के हाथों हार सही समय नहीं मिली है क्योंकि टीम को यहां से सीधे रियो के लिए रवाना होना है। भारतीय टीम 36 साल बाद आेलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद के साथ रियो जा रही है।  
 
कल रात खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से एकमात्र गोल ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह (21वें मिनट) ने किया। स्पेन की तरफ से झावी लियोनार्ट (दसवें और 31वें मिनट) तथा पाउ क्वेमादा (30वें और 42वें मिनट) ने दो दो गोल किए। भारत को वीरवार रात दूसरा अभ्यास मैच खेलना है। 
 
 
Advertising