ओबेदुल्ला खां हेरिटेज हॉकी टूर्नामैंट का आगाज आज से

Wednesday, Sep 14, 2016 - 03:22 PM (IST)

मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 सितंबर से ओबेदुल्ला खां हेरिटेज कप शुरू हो रहा है।  मध्य प्रदेश सरकार टूर्नामैंट की विजेता टीम को 51 लाख रुपए की इनामी राशि देगी।
 
रियो ओलम्पिक-2016 में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे वीआर रघुनाथ, एस. वी. सुनील, मनप्रीत सिंह और कोथाजीत सिंह ओबेदुल्ला खां हेरिटेज कप में अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे। यह टूर्नामैंट भारत के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामैंटों में से एक है जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
 
Advertising