अरनियाला में कमरे में बंद करके पीट डाली काम कर रही महिला

Sunday, May 08, 2022 - 11:53 AM (IST)

ऊना (विशाल स्याल): घर में बंद करके एक महिला की पिटाई करने को लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला ऊना थाना सदर के तहत गांव अप्पर अरनियाला का है जहां एक घर में झाड़ू पोछा करने में 2 महिलाएं लगी हुई थीं।

इसी दौरान मकान मालकिन ने एक महिला को कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की गई। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आई.पी.सी. की धारा 323, 342 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
 

Surinder Kumar

Advertising