ठठल में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, ऊना रेफर
punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 01:19 PM (IST)

अम्ब(अश्विनी): उपमंडल अम्ब के तहत पड़ते ठठल में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार देर सायं गांव ठठल में एक 38 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने चूहे मारने बाली दवाई खाई है। डी.एस.पी. अम्ब सृष्टि पाण्डेय का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।