ऊना से भागे धर्मशाला में उठा लिया यह कदम

Thursday, Aug 19, 2021 - 04:08 PM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक प्रेमी जोड़े के आत्महत्या किए जाने का एक मामला सामने आया है। आत्महत्या करने वाला प्रेमी जोड़ा ऊना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत काला पुल में एक विवाहित प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के काला पुल स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। आशंका है कि प्रेमी जोड़े रात के समय जहर खाया होगा। होटल स्टाफ को इसी सूचना वीरवार सुबह मिली। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहंुच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है। शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। काजल के भी दो बच्चे हैं। वहीं मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां बुधवार रात को दोनों ने जहर निगल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

prashant sharma

Advertising