चम्बा जिला के लिए होंगी टैक्सी की दरें तय

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2016 - 12:33 PM (IST)

चम्बा (विनोद): चम्बा जिला में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के उपयोग के लिए ली जाने वाली टैक्सियों की दरें तय की जाएंगी। ए.सी. टू डी.सी. ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यतौर पर आल्टो 800, बौलेरो, स्कॉर्पियो और इनोवा जैसे वाहनों की दरें तय होनी हैं।

इच्छुक व्यक्ति अपनी निविदाएं 5 दिसम्बर को 1 बजे तक 25,000 रुपए की धरोहर राशि के साथ डी.सी. कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निविदाएं उसी दिन यानी 5 दिसम्बर को शाम 4 बजे खोली जाएंगी। निविदा फार्म 300 रुपए का भुगतान करके किसी भी कार्यदिवस में डी.सी. कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News