ननावीं में 2 टिप्परों के बीच जोरदार टक्कर, 3 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 07:00 PM (IST)

बंगाणा, (शर्मा) :  ऊना-बडसर हाइवे पर धुंदला के समीप ननावीं में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के मोड पर 2 टिप्परों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुघर्टना में एक टिप्पर के अनियंत्रित होने से रोड साइड बाइक के पास खडे दो युवकों को रौंद डाला। जबकि एक टिप्पर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुघर्टना के 3 घायलों को तुरंत स्वास्थ्य उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र में दुघर्टना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर दुघर्टना के कारणों की छानबीन करने में जुट गई। बंगाणा पुलिस के कार्यकारी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को ननावीं में दो टिप्परों के बीच हुई टक्कर में एक टिप्पर के अनियंत्रित होने से रोड़ साइड बाइक के साथ खड़े 2 युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों युवकों की टांगों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक टिप्पर का चालक राजकुमार निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा घायल हुआ है। पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में दोनों टिप्पर चालकों के खिलाफ दुघर्टना का मामला दर्ज किया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News