बाथू विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी एसआईटी ने मुंबई से किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 04:26 PM (IST)

टाहलीवाल(गौतम) जिला ऊना के औधोगिक क्षेत्र बाथू की अवैध पटाखा फैक्‍ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल पुलिस की एसआइटी टीम ने डीआईजी सुमेधा दिवेदी के निर्देशानुसार योजनाबध्द तरीके से कारवाई करते हुए घटना के 10 वें दिन इस हादसे के मुख्य आरोपी रोहित कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया है। एसआईटी की टीम संभावित स्थानों पर छापेमारी करते हुए रोहित को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऊना के बाथू में विस्फोट मामले में 11 महिला कामगारों की मौत होने से एसआईटी टीम रोहित पुरी की तलाश कर रही थी।

बाथू की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के दौरान 6 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसके अलावा 14 के करीब लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनमें कुछ ऊना जोनल अस्‍पताल व कुछ को पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन किया गया था।घायलों में से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन 5 महिला कामगारों की मौत हो चुकी है।इस विस्फोट के कारण मौजूदा मे मृतक महिलाओं की संख्या 11 हो चुकी है। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन अन्य घायल कामगारों की स्थिति भी नाजुक चल रही है।

एसआईटी टीम ने अब तक इस विस्फोट मामले में पंजाब निवासी 1 व्यक्ति व यूपी के मेरठ निवासी 2 भाईयों को हिरासत में लिया है मुबंई में इस हादसे के मुख्य आरोपी रोहित को पकड़ने से मौजूदा मे इस हादसे के चार आरोपी पुलिस कस्टडी में है।रोहित को इस हादसे का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है रोहित की गिरफ्तारी से इस अवैध पटाखा फैक्ट्री से जुड़ी बड़ी मछलियों के जाल में फंसने की पूरी संभावना जताई जा रही है।डीआईजी सुमेधा दिवेदी आधारित एसआईटी टीम द्बारा इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News