सत्ती की 2 फेक आई.डी. बनाकर फेसबुक पर लोगों से मांगे जा रहे रुपये

Wednesday, Feb 10, 2021 - 04:25 PM (IST)

ऊना(विशाल): राज्य 6ठेवित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती की भी अब ठगों ने सोशल मीडिया पर फेक आई.डी. बना ली है। इस बार ठगों ने उनकी 2 फेक आई.डी. बनाई हैं जिनसे लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है। इस बात का पता चलते ही जिला भाजपा हरकत में आई और कई पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने इस संबंध में स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फेक आई.डी. होने बारे लोगों को सजग किया और किसी भी तरह के रुपयों के आदान प्रदान न करने को कहा।

इस संबंध में भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहा कि 2 फेक आई.डी. सतपाल सत्ती के नाम व फोटो से बनाई गई हैं जिनकी भाजपा आई.टी. सैल द्वारा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई जा रही है।

Surinder Kumar

Advertising