बंगाणा के रेंज आफिसर संदीप कुमार सर्वोत्तम वन सेवा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 12:28 PM (IST)

बंगाणा(शर्मा):हि.प्र.वन विभाग द्वारा वन सुरक्षा में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी बंगाणा संदीप कुमार को सर्वोत्तम वन सेवा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष २०१९-२० के लिए वन विभाग द्वारा पुरस्कार दिया गया है। वन विभाग के शिमला मे आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा वन एव खेल मंत्री राकेश पठानिया ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि से नवाजा है।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से वन विभाग के अधिकारी को वन सेवा के लिए प्रथम पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। वन परिक्षेत्र अधिकारी संदीप कुमार ने सर्वोत्तम वन सेवा पुरस्कार के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News