राकेश चंद्र शर्मा बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Saturday, Jun 11, 2022 - 05:59 PM (IST)

ऊना(सुरेन्द्र): प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना इकाई का 2022-25 सत्र के लिए त्रिवार्षिक चुुनाव शनिवार को बी.आर.सी. भवन ऊना में जिला हमीरपुर से आए पर्यवेक्षकों की देखरेख में हुआ। 7 शिक्षा खंडों के कुल 79 डैलिगेटस ने चुनाव में हिस्सा लिया। इसमें प्रधान पद के लिए राकेश चंद्र शर्मा को 44 मत व विनोद कुमार शर्मा को 34 मत पड़े जबकि एक मत रद्द हुआ है। इसमें वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह, महासचिव सतिन्द्र मिन्हास, कोषाध्यक्ष जगमोहन सिंह मनकोटिया, मुख्य लेखाकार अंजु ठाकुर, मुख्य सलाहकार राजकुमारी को बनाया गया है।

इस मौका पर खंड अम्ब के प्रधान जगदेव सिंह जग्गी, खण्ड बंगाणा के प्रधान वीरेन्द्र ठाकुर, खंड जोल के प्रधान महेश शर्मा, खंड गगरेट-एक के प्रधान कुलदीप कंग, खंड गगरेट-2 की प्रधान सुनीता शर्मा, खंड हरोली के प्रधान विजय शर्मा, खंड ऊना के प्रधान कपिल शर्मा सहित कई पूर्व अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Surinder Kumar

Advertising