पंडोगा पुलिस चौकी में तैनात कर्मी की मौत

Saturday, Jun 11, 2022 - 06:08 PM (IST)

हरोली(दत्ता): पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा स्थित पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सोहारी के गांव नंदग्रा (भलौन) निवासी सुरजीत सिंह पंडोगा चौकी में बतौर हैड कांस्टेबल अपनी सेवाएं दे रहा था।

शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए भदसाली अस्पताल ले जाया गया। वहां से चैकअप करवाने के बाद उसे पंडोगा चौकी वापस लाया गया। इसके बाद उसके परिजन उसे आगामी इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसे पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया।

जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 1987 बैच के भर्ती सुरजीत सिंह की अगले वर्ष रिटायरमेंट थी। उसकी अचानक मृत्यु से उसके विभाग के कर्मियों ने शोकागुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Surinder Kumar

Advertising