रात को नहीं हो रहे जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों के अल्ट्रासाऊंड

Wednesday, Jun 07, 2017 - 12:37 PM (IST)

मंडी : जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों को उचित सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जोनल अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने से यहां मरीजों को रात्रि में अल्ट्रासाऊंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि अस्पताल में कई जगह बोर्ड लगाए गए हैं कि यहां पर अल्ट्रासाऊंड की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है लेकिन यहां आलम यह है कि रात्रि में अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाऊंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। जिस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

 


24 घंटे होनी चाहिए सुविधा
अस्पताल में अल्ट्रासाऊंड की सुविधा न होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है जिस कारण मरीजों को निजी लैब में अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसके साथ ही यदि अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाऊंड करवाना हो तो इसके लिए 2-3 महीनों का वक्त मिल रहा है, उसके बाद मरीजों की अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए बारी आ रही है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में 24 घंटे अल्ट्रासाऊंड की सुविधा होनी चाहिए। 

 

डा. देवेंद्र कुमार शर्मा, कार्यवाहक एम.एस. जोनल अस्पताल मंडी ने कहा है कि अस्पताल में अभी एक ही रेडियोलॉजिस्ट है जिस कारण मरीजों को यहां असुविधा आ रही है लेकिन मामले को उच्चअधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। 

Advertising