गोबिंद सागर मे डूबा नरूंह का 18 वर्षीय युवक, तलाश को सर्च ऑपरेशन जारी

Saturday, Oct 16, 2021 - 05:29 PM (IST)

बंगाणा(शर्मा) :  कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत गोबिंद सागर झील में शनिवार को दोपहर एक 18 वर्षीय युवक डूब गया। उसकी तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। यह युवक मलांगड़ पंचायत क्षेत्र के नरूंह गांव का रहने वाला था तथा बंगाणा कालेज का फस्ट ईयर का छात्र था। झील में युवक के डूबने की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

झील मे डूबे युवक रोहित 18 की तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षेत्र के युवक के झील में डूबने की घटना से महौल गमगीन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को क्षेत्र के युवक झील में नहाने उतर गए कि गहरे पानी मे उक्त युवक के जाने से हादसा पेश आया है।  उसके साथ के अन्य युवकों द्वारा उसको बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन वह झील में डूब गया। युवकों द्वारा शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए।

अभी तक सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन से एस.डी.एम.विशाल शर्मा, एस.एच.ओ. प्रेमपाल शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। 

Surinder Kumar

Advertising