विधायक राजेश ठाकुर ने बांटे मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 05:44 PM (IST)

दौलतपुर चौक  (रोहित) : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री राहतकोष के तहत लगभग 2.25 लाख के चेक वितरित किए और लोगों का सहयोग किया। इस दौरान बढेड़ा के रणजीत सिंह को लगभग 1,25000 रुपए एवं बड़ोह के मोहित कुमार को 1,00,000 रुपए के चेक भेंट किए। उल्लेखनीय है कि विधायक राजेश ठाकुर को गरीबों के मसीहा कहा जाता है। विधायक निजी तौर पर भी गरीबों, जरुरतमंदों की सहायता करते रहे हैं। इससे पहले भी विधायक राजेश ठाकुर ने चलेट के एक गरीब परिवार को एच्छिक निधि से एक लाख रूपये दिए थे और परिवार की सहायता की थी। वहीं विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि राजनीति करने नहीं समाजसेवा करने आया हूँ और समाजसेवी के तौर पर ही मेरी पहचान है। क्षेत्र के हर गरीब के साथ हर दु:ख सुख की घड़ी में उपलब्ध हूँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता को मिल रहा है और अधिकारियों को भी समस्त स्कीमों का लाभ जनता को देने के आदेश दिए गए है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News