Watch Video: शरारती तत्वों के हौसले बुलंद, वाहनों को लगाई आग

Saturday, Dec 10, 2016 - 01:18 PM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा): नाहन में शरारती तत्वों के होंसले बुलंद होते जा रहे हैं। शरारती तत्वों ने देर रात शहर के हरिपुर मोहल्ले में चार दोपहिया वाहनों को आग से नुकसान पहुंचाया। शरारती तत्व ने 2 वाहनों को आग लगा दी जबकि दो वाहनों में तोड़फोड़ की।


पुलिस ने लोगों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हैरानी इस बात पर है कि शहर के बीचों बीच इस घटना को अंजाम दिया गया, जिससे साफ जाहिर है कि शरारती तत्व के होंसले कितने बुलंद है।

Advertising