कुटलैहड़ कांग्रेस के नाम से बनाया फेसबुक पर अनाधिकृत पेज, पुलिस से शिकायत

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 05:08 PM (IST)

ऊना(विशाल स्याल): कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के नाम पर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अनाधिकृत पेज बना दिया गया है जिस पर पोस्टें भी अपडेट की जा रही हैं। इस पेज के खिलाफ कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर को शिकायत सौंपते हुए कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से फेसबुक पर कुटलैहड़ कांग्रेस के नाम से पेज चलाया जा रहा है जोकि अनाधिकृत है। इस पेज की जांच की जाए कि इसको कहां से और किस डिवाइस से बनाया गया है और कौन इस पेज को चला रहा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कुटलैहड़ कांग्रेस की शिकायत आई है जिसको जांच के लिए भेजा गया है। जांच के दौरान इस पेज के तथ्यों को खंगाला जा रहा है और कार्रवाई को अमल में लाया जायगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News