बी.डी.सी ऊना: कांग्रेस समर्थित जसपाल बने अध्यक्ष तो रमेश चंद उपाध्यक्ष जीते

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 04:46 PM (IST)

ऊना(सुरेन्द्र): पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर लम्बी खींचतान के बाद आखिरकार सत्तारूढ दल भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस ने दोनों सीटों पर बाजी मार ली है। कुटलैहड़ और ऊना विस क्षेत्रों पर आधारित पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित जसपाल ङ्क्षसह और उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद काबिज हुए हैं। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ दल भाजपा में सेंधमारी करते हुए उपाध्यक्ष के पद पर क्रॉस वोटिंग करवाते हुए अपने खाते में एक और वोट हासिल कर लिया। दरअसल 28 सदस्यीय पंचायत समिति ऊना में भाजपा और कांग्रेस के पास क्रमश: 14-14 सदस्य थे। पिछली 2 बार यह चुनाव इसलिए टाल दिया गया क्योंकि किसी के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं था।

शनिवार को पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव रखा गया था। निर्धारित समय सुबह 11 बजे भाजपा नेताओं ने दलबल के साथ अपने 14 समर्थित सदस्यों को डी.आर.डी.ए. हॉल में पहुंचाया। उधर दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता चुनाव प्रक्रिया से ठीक 10 मिनट पहले अपने 14 सदस्यों को लेकर हॉल में पहुंच गए। दोनों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरे। भाजपा की ओर से पार्टी के जिला अध्यक्ष और कुटलैहड़ के समूर से बी.डी.सी. सदस्य मनोहर लाल शर्मा को अध्यक्ष पद तो महेन्द्र छिब्बर को उपाध्यक्ष पद के लिए उतारा गया। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद पर जसपाल ङ्क्षसह और उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद को उतारा गया था।

पहले उपाध्यक्ष पद के लिए मतगणना हुई तो भाजपा की तरफ से एक वोट क्रॉस हो गई और कांग्रेस समर्थित रमेश चंद 15 वोटे लेकर उपाध्यक्ष पद चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए क्रमश: 14-14 वोटें भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल और जसपाल ङ्क्षसह को पड़ीं। इस पर पर्ची के जरिये ड्रॉ निकाला गया और यह कांग्रेस समर्थित जसपाल ङ्क्षसह के पक्ष में चला गया। इससे भाजपा दोनों सीटों पर चित्त हो गई। चुनाव अधिकारी एस.डी.एम. डा. सुरेश जसवाल और सहायक चुनाव अधिकारी बी.डी.ओ. ऊना रमनवीर ङ्क्षसह ने पुष्टि करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए विजेता को 15 मत जबकि अध्यक्ष पद के लिए ड्रॉ के जरिये फैसला हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News