अर्नी विश्वविद्यालय में किया गया इफ्तार पार्टी का आयोजन

Saturday, Mar 30, 2024 - 02:33 PM (IST)

इंदौरा : अर्नी विश्वविद्यालय में दिनांक 29 मार्च 2024 को एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें जम्मू-कश्मीर के छात्रों के साथ-साथ अन्य धर्मो के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इफ्तार पार्टी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 

रमजान का पवित्र महीना इस्लाम धर्म के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है और इसमें उपवास की एक अवधि होती है। 30 दिनों तक चलने वाली अवधि उपवास, प्रार्थना, आत्मनिरीक्षण और सामुदायिक बंधन की विशेषता रखता है।

श्री विवेक सिंह (माननीय चांसलर) ने रमजान महीने के तीसरे जुमे में इफ्तार पार्टी का आयोजित करने की पहल की। जिसमें सभी लोग उपवास खोलने के लिए एक साथ बैठे थे। अर्नी विश्वविद्यालय इस्लाम धर्म के समुदाय के सभी छात्रों और शिक्षकों को रमजान के साथ आने वाली ईद की शुभकामनाएं देता है।

Rahul Singh

Advertising