हाईकमान तय करेगा कुलदीप राठौर की अगुवाई में चुनाव लड़ा जाएगा या नहीं: दीपादास

Friday, Feb 18, 2022 - 05:17 PM (IST)

ऊना (विशाल स्याल): हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में ही विधानसभा चुनाव होने का ऐलान करने के एक दिन बाद ही संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपादास मुंशी ने इस मामले में बयान बदल लिया है। हमीरपुर में इस संबंध में बयान देने के बाद संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपादास मुंशी ने ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि यह अभी निश्चित नहीं है कि विस चुनाव राठौर की अगुवाई में लड़े जाएंगे।

अभी सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता अभियान 31 मार्च को ख्त्म होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहुत तरह के सुझाव आए हैं लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान का होगा।

इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का निशान फूल महात्मा गांधी के खून से सना हुआ है। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए जनता तैयार बैठी है और अब कांग्रेस को स्थिति संभालनी है। कार्यकत्र्ताओं और नेताओं को एकजुटता से चुनावों की तैयारी करनी चाहिए।

पार्टी हित में और प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सदस्यता अभियान को गंभीरता से चलाना होगा। जितने अधिक सदस्य बनेंगे उतनी अधिक संभावनाएं पार्टी प्रत्याशियों की जीत की होंगी।

Surinder Kumar

Advertising