आधा दर्जन लोगों ने पीटा भंजाल यूनियन का सदस्य, हुई ये कार्रवाई

Tuesday, Aug 03, 2021 - 02:01 PM (IST)

अम्ब(अश्विनी): पुलिस थाना अम्ब के तहत भंजाल में मारपीट का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुरिन्दर बंसल निवासी वार्ड नम्बर-5 मुबारिकपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शिवालिक यूनियन भन्जाल का सदस्य है। गत दिवस सायं वह यूनियन के दफ्तर में बैठा था तो इस बीच एक व्यक्ति ने अकारण उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दिया।

उसने आरोप लगाया है कि जब वह दफ्तर से निकल कर सडक पर जाने लगा तो 5-6 लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि इस बीच उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन व 23500 रुपए कहीं गिर गए।

एस.पी. अम्ब सृष्टि पाण्डेय का कहना है कि पुलिस ने मारपीट का शिकार हुए व्यक्ति का अस्पताल में मैडिकल करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।

Surinder Kumar

Advertising