रहस्यमयी परिस्थितियों में ढाबे पर कार्यरत कर्मचारी की मौत

Wednesday, May 12, 2021 - 01:53 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के तहत घेवट बेहड में स्थित एक ढाबे पर कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्यवाई शूरू कर दी। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात्रि मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर स्थित उक्त स्थान पर पड़ते एक ढाबे में एक कर्मचारी की रहस्यमयी परिस्थियों में मृत्यु हो गई। कयास लागाये जा रहा हैं कि हर्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मौत का शिकार हुआ अर्जुन सिंह (57) गत वर्ष लाकडाउन के दौरान उक्त ढाबे पर काम करने आया था। उसने अपने घर का पता नहीं बताया था और वह कहता था कि उसके आगे-पीछे परिवार में कोई नहीं है जबकि वह पहाड़ी भाषा में बात करता था।

डी.एस.पी. अम्ब सृष्टि पाण्डेय का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्यवाई कर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को ढाबा मालिक के  सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।
 

Surinder Kumar

Advertising