राहुल गांधी पर ई.डी. की कार्रवाई के खिलाफ ऊना में कांग्रेसियों ने किया रोष प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 02:37 PM (IST)

ऊना, (विशाल): कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रही ई.डी. की कार्रवाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने मिनी सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया। इस मौका पर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौका पर काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। वहीं किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौका पर तैनात रहा। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के पक्ष में और अग्रिपथ योजना के विरोध में भी जोरदार नारेबाजी की। काफी देर तक कांग्रेसी नारेबाजी के बीच मिनी सचिवालय के समक्ष डटे रहे। कांग्रेसियों ने कहा कि किसी प्रकार की धक्केशाही सहन नहीं की जाएगी बल्कि पुरजोर तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौका पर ए.आई.सी.सी. के पूर्व सचिव राकेश कालिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत राणा, सुदर्शन बबलू, संजीव सैणी, देशराज गौतम, देसराज मौदगिल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर, गगरेट अध्यक्ष अमन ठाकुर, विजय डोगरा, दीपक ल_, बोधराज भारद्वाज, बी.डी.सी. शोभित गौतम व विक्की सैणी, नीरज ठाकुर, गुरदीप पुरेवाल, अमन कुमार, जगदीप कुटलैहडिया, अखिल अग्रिहोत्री, वरुण पुरी सहित अन्य मौजूद रहे। ए.आई.सी.सी. के पूर्व सचिव एवं गगरेट से पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कहा कि नैशनल हैराल्ड अखबार तब शुरू किया गया था जब कोई अखबार अंग्रेजों के खिलाफ नहीं लिखती थी। यूं तो मोदी सरकार अमीर घरानों को पैकेज देते रहे हैं लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस अखबार को सहायता दी तो इसका इश्यू बनाया गया। राहुल गांधी तो तब सरकार में भी नहीं थे फिर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कैसे बनती है? जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत राणा ने कहा कि राहुल गांधी को प्रताडि़त करने के लिए केंद्र सरकार ई.डी. का सहारा ले रही है। नैशनल हैराल्ड केस में उन्हें बेवजह घसीटा जा रहा है और कई-कई घंटे तक बिठाकर प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के कांग्रेसी राहुल गांधी के समर्थन में है और उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News