पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देवभूमि फाऊंडेशन ने ऊना में बांटे पौधे

Sunday, Jan 28, 2024 - 04:30 PM (IST)

ऊना, (विशाल स्याल): पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए देवभूमि फाऊंडेशन द्वारा जिला मुख्यालय पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाऊंडेशन के चेयरमैन प्रिंस ठाकुर की अगुवाई में एम.सी. पार्क के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट ऊना के चेयरमैन अश्विनी जैतिक, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित प्रैस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।

इस मौका पर फाऊंडेशन की टीम ने लोगों को फलदार पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया। फाऊंडेशन के चेयरमैन प्रिंस ठाकुर ने कहा कि आज के अत्याधुनिक दौर में पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है। पर्यावरण असंतुलित होने के चलते मौसम में बदलाव दिखने शुरू हो गए हैं। यदि आज भी इंसान ने पर्यावरण संरक्षण नहीं किया तो आने वाले समय में हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं। इस अवसर पर गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट ऊना के चेयरमैन अश्विनी जैतिक, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित प्रैस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि देवभूमि फाऊंडेशन की पहल सराहनीय है और हर किसी को पौधारोपण के प्रति जागरूक होना होगा।

Surinder Kumar

Advertising