ओर यहां दरी बिछाकर किसानों के भारत बन्द के समर्थन में बैठे कांग्रेसी

Tuesday, Dec 08, 2020 - 12:09 PM (IST)

ऊना(विशाल): भारत बंद के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी ने भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस मौका पर कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राणा रणजीत की अगुवाई में एम.सी. पार्क के समक्ष एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया और किसानों का समर्थन किया।

इस मौका पर राणा रणजीत ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की नीतियों के खिलाफ अब पूरा देश उबलने लगा है। किसानों के रोष को देखकर भी केंद्र की हठधर्मिता नहीं जा रही है। किसानों की मांगों को तुरंत प्रभाव से मानना चाहिए। इस मौका पर डा. विजय डोगरा, कामरेड जगतराम शर्मा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, वरुण पुरी, मेहताब ठाकुर, सतीश बिट्टू, देसराज गौतम, शान ठाकुर आदि मौजूद रहे।
 

Surinder Kumar

Advertising